उदयपुर। जेल में मोबाइल और नशे का सामान मिलने का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले दिनों में कुख्यात बदमाशों की बैरक से प्रतिबंधित सामग्री मिली और हाल ही में पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसके बाद अब मोजे में मोबाइल और चूना-तंबाकू मिले हैं। ऐसे में जेल के बाहर से पार्सल फेंके जाने का अंदेशा जताते हुए सूरजपोल थाने में केस दर्ज कराया गया है।
सेंट्रल जेल में जांच के दौरान मौजे में लिपटा मोबाइल, डाटा केबल, चूना और तंबाकू मिले। वॉच टावर नंबर-2 के पास बने शौचालयों के पीछे बैरिक नंबर-15 के कोने के पास ये मोजा मिला। पार्सल के रूप में इसे किसी व्यक्ति की ओर से जेल के अंदर फेंका जाना माना गया है। मोजे का मुंह सफेद प्लास्टिक की रस्सी से बंधा हुआ था। ऐसे में जेल उपाधीक्षक ने सूरजपोल थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
यह सामान था पैकेट में
बताया गया कि जेल प्रहरी राजबहादुर को शौचालय के पास मौजे में लिपटा एक गोल पार्सल मिला। मौजे में की-पेड मोबाइल फोन, बैटरी, बी-टाइप डाटा केबल, चूने की 5 ट्यूब और तम्बाकू के 8 पैकेट मिले। जेल प्रहरी ने पार्सल डिप्टी जेलर दिलावर खान को सौंपा। पार्सल जेल प्रबंधक भगवान सहायक के पास पहुंचा। बताया कि पार्सल दक्षिण पूर्व दिशा से जेल की मुख्य दीवार के बाहर टॉवर-2 की तरफ से फेंका गया।
जेल में 'खेल' नहीं थम रहा, अब मोजे में मिला मोबाइल और चूना-तंबाकू
बाहर से पार्सल फेंके जाने का अंदेशा, सूरजपोल थाने में केस दर्ज
Continue With Google
Comments (0)