FaviconRajasthan News 24
NEWS NETWORKUdaipur, Rajasthan
Oct 30, 2026
अपराध

एक करोड़ से अधिक मूल्य की 20.696 किलो अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सिरोही जिला पुलिस ने एक बेहद बड़ी और अंतरराज्यीय तस्करों के नेटवर्क पर करारी चोट करने वाली सफलता हासिल की है।      जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही नरेंद्र कुमार और वृत्ताधिकारी आबूरोड जितेंद्र सिंह राठौड़ के निकटतम सुपरविजन में आबूरोड रीको थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मिनी ट्रक से 20 किलो 696 ग्राम अवैध अफीम...

swipe up for more
www.rajasthannews24.in
Share
NEWS NETWORKUdaipur, Rajasthan
Oct 29, 2026
अपराध

तस्करी से खड़ी की 81.60 लाख की संपत्ति, प्रतापगढ़ पुलिस ने फ्रीज कराया आलीशान मकान और दो बाइक

प्रतापगढ़। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत आरोपी बादशाह खान की करीब 81.60 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कराई है। कार्रवाई में कोटड़ी गांव स्थित आलीशान मकान और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर राजस्थान के विभिन्न थानों में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े पांच प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कोटड़ी थानाधिकारी ठाकराराम ने संपत्ति फ्रीज करने का प्रस्ताव तैयार कर नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी एवं एडमिनिस्ट्रेटर (सफेमा-एफओपी एवं...

swipe up for more
www.rajasthannews24.in
Share
NEWS NETWORKUdaipur, Rajasthan
Oct 28, 2026
राजस्थान

उदयपुर दीपावली मेले में रामभक्ति और राजस्थानी लोकगीतों का संगम, अनामिका अंबर-छोटू सिंह रावणा ने जमाया रंग

उदयपुर। रोशनी, रंग-बिरंगी दुकानों, झूलों और सुरों की महफिल के साथ उदयपुर नगर निगम के दीपावली मेले का रंगारंग आगाज हो गया। बुधवार शाम टाउन हॉल परिसर में शुरू हुए मेले की सांस्कृतिक संध्या में भक्ति और राजस्थानी लोकसंगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। कवयित्री एवं भजन गायिका अनामिका अंबर के रामभजनों ने माहौल को भक्तिमय बनाया, वहीं लोकगायक छोटू सिंह रावणा की प्रस्तुतियों पर दर्शक तालियां बजाते और झूमते नजर आए। दीप प्रज्ज्वलन के साथ मेले का शुभारंभ मेले का उद्घाटन निम्बार्क पीठ अस्थल आश्रम के मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री रासबिहारी शरण के सानिध्य में हुआ। राजस्थान सरकार के...

swipe up for more
www.rajasthannews24.in
Share
NEWS NETWORKUdaipur, Rajasthan
Oct 27, 2026
राजस्थान

उदयपुर कलक्ट्रेट में सुंदरकांड, रात में चला वकीलों का लंगर

उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र में गोविंद नगर स्थित एक भूखंड विवाद को लेकर अधिवक्ता पर पथराव और थाने के भीतर धमकी के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। सवीना थाना पुलिस की कार्यशैली से खफा अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित वकीलों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी कार्यालय के बाहर बेमियादी महापड़ाव शुरू कर दिया। दिनभर नारेबाजी के बाद शाम को वकीलों ने हारमोनियम-ढोलक-ताल के साथ सुंदरकांड पाठ किया। सवीना सीआई दलबीर सिंह को शाम तक भी हटाने के आदेश जारी नहीं होने पर वकीलों ने कलक्ट्रेट परिसर में ही रात बिताने का निर्णय करते हुए बिस्तर मंगवा लिए। दूसरी...

swipe up for more
www.rajasthannews24.in
Share
NEWS NETWORKUdaipur, Rajasthan
Oct 25, 2026
अपराध

नशे के काले कारोबार से खरीदी वेन्यू कार और प्लॉट पर चला पुलिस का शिकंजा

जयपुर। नशे की तस्करी से अर्जित संपत्ति पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अजमेर जिले के अरांई थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी दिनेश रेबारी की करीब 15 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। इसमें करीब 8.70 लाख रुपए कीमत की एक वेन्यू कार और ग्राम छोटालाम्बा में स्थित करीब 5.73 लाख रुपए का आबादी भूमि का प्लॉट शामिल है। दोनों संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 14.43 लाख रुपए है। पुलिस के अनुसार, ये संपत्तियां नशे की तस्करी से अर्जित अवैध आय से खरीदी गई थीं। संपत्ति फ्रीज करने...