उदयपुर। नशे के अवैध कारोबार पर उदयपुर पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। माण्डवा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर कोटड़ा क्षेत्र के मौजा साडी की दुर्गम पहाड़ियों में छिपाकर की जा रही 1149.500 किलोग्राम (11 क्विंटल से अधिक) गांजा व भांग की अवैध खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।
एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन तथा एएसपी (मुख्यालय) मुकुल शर्मा व डीएसपी कोटड़ा डूंगर सिंह के सुपरविजन में माण्डवा थानाधिकारी मूंगलाराम और डीएसटी प्रभारी चंद्रभान सिंह की टीम ने नदी फला साडी के बीहड़ों में घेराबंदी की।
खेतों से उखाड़े हरे पौधे
पुलिस ने कविताराम, नकलाराम, होलाराम, किरण, राविया और नारायण के खेतों में दबिश देकर 17.450 किलो गांजा और 1132.05 किलो वजनी भांग के हरे पौधे उखाड़कर जब्त किए।
सात एफआईआर दर्ज
पुलिस ने माण्डवा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 और आबकारी अधिनियम के तहत 6 प्रकरण (कुल 7 मुकदमे) दर्ज कर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।
संयुक्त ऑपरेशन में शामिल अधिकारी व जवान
कार्रवाई में माण्डवा थानाधिकारी मूंगलाराम, डीएसटी प्रभारी चंद्रभान सिंह, डीएसटी सदस्य सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह, करतार सिंह, हैड कांस्टेबल कमलेश जाखड़, हितेंद्र सिंह, कांस्टेबल शक्तिसिंह, वीरेंद्र साहु, सुमेर सिंह की भागीदारी रही।
Continue With Google
Comments (0)