उदयपुर। किसी स्कूल की पहचान सिर्फ उसकी इमारत से नहीं, बल्कि वहां से निकलने वाले विद्यार्थियों के सपनों और उपलब्धियों से बनती है। इन्हीं सपनों को आकार देने वाले शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों के योगदान को सम्मान देने के लिए उदयपुर में रेडियो सिटी एजुकेशन आइकॉन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। शुक्रवार को अंबेरी स्थित तथास्तु हेरिटेज रिसॉर्ट में हुए समारोह में शिक्षा जगत की 55 शिक्षण संस्थाओं को सम्मानित किया गया। रेडियो सिटी 91.9 एफएम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षाविदों और शैक्षणिक संस्थानों के योगदान को सराहा गया। समारोह की थीम ‘Honouring the Minds That Shape Tomorrow’ रही, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रतिभाओं को पहचान देना था।

शिक्षा में नवाचार और समर्पण को मिला मंच

समारोह के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर के संयुक्त निदेशक वीरेन्द्र सिंह यादव रहे। जिला शिक्षा अधिकारी, उदयपुर दीपक गौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पण को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

आयोजन के जरिए शिक्षा जगत से जुड़े संस्थानों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित करने के साथ अन्य संस्थानों को भी बेहतर शैक्षणिक प्रयासों के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

उदयपुर के इन स्कूलों और संस्थानों को मिला सम्मान

रेडियो सिटी एजुकेशन आइकॉन अवॉर्ड्स 2026 में शहर और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों तथा शैक्षणिक संगठनों को सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं:

हेरिटेज गर्ल्स स्कूल, गुरु नानक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बड़ाला क्लासेज, द सक्सेस पॉइंट, दिल्ली पब्लिक स्कूल, मिरांडा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रॉकवुड्स स्कूल, शिशुभारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रॉयल इंस्टीट्यूट, सीडलिंग ग्रुप ऑफ स्कूल्स, महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, द स्टडीज सीनियर स्कूल, अभिनव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जयदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नीरजा मोदी स्कूल, हैप्पी होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एकलिंगगढ़, ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीएफसी एजुकेशन, विआईएफटी उदयपुर, एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डॉ. अनुष्का लॉ कॉलेज, आदिनाथ सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट्रल अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आलोक संस्थान, स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल, टी.एन. रेजिडेंशियल स्कूल, विट्टी इंटरनेशनल स्कूल, श्रीराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीवन रतन मॉडर्न स्कूल, विद्या विहार सेकेंडरी स्कूल, पायोनियर पब्लिक स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनवाखेड़ा, टैलेंट अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट एंथनीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्मार्ट स्किल्स, मिकाडो ग्रुप ऑफ स्कूल्स, द प्रोग्रेसिव किड्स अकादमी, रॉयल अकादमी सेकेंडरी स्कूल, जीनियस अपर प्राइमरी पब्लिक स्कूल, द प्रयास पब्लिक स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भीमल, अभिनव स्कूल, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोलेला, मिनी मिरेकल्स प्री स्कूल एंड एजुकेशन सेंटर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, द स्टैनवार्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ए-वन सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सहित अन्य संस्थान शामिल रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में भरे रंग

अवॉर्ड समारोह में शिक्षा के साथ भारतीय शास्त्रीय कला की भी खूबसूरत झलक देखने को मिली। केली कोश अकादमी की ओर से गुरु मनीषा नेगी के निर्देशन में गणेश वंदना पर आधारित सात मिनट की भरतनाट्यम प्रस्तुति दी गई। इसमें सुरमयी कोचर रॉय, देवयानी कुवेरा और वेनेसा दाधीच ने नृत्य प्रस्तुत किया।
वहीं, तत्वम् संगीत संगम की निष्ठा कुंवर चौहान ने निदेशक सीमा चौहान के मार्गदर्शन में कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। दोनों प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया। तत्वम् संगीत संगम अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल, मुंबई से संबद्ध परीक्षा केंद्र है।

शिक्षा जगत और सहयोगी संस्थानों की रही भागीदारी

समारोह में कार्यक्रम के टाइटल पार्टनर गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज की ओर से सीएफओ बी.एल. जांगिड़ और मैनेजमेंट स्टडीज विभाग की प्रमुख डॉ. हर्षिता श्रीमाली उपस्थित रहे। प्रेजेंटिंग पार्टनर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड से मार्केटिंग मैनेजर दिनेश सांगवान और पावर्ड बाय पार्टनर आरके प्रॉपर्टी कंसल्टेंट से निदेशक कृष्ण कौशिक व रवि शर्मा ने सहभागिता निभाई। को-पावर्ड पार्टनर रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर हेरिटेज से क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आशीष सिंह, डीजीई 2027-28 रोटेरियन दीपक सुखाड़िया, क्लब सचिव रोटेरियन हितेश पानेरी और एजी 2026-27 रोटेरियन दीपक गोयल मौजूद रहे। हेल्थ पार्टनर पीआईएमएस मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से डॉ. हितेश यादव, एसोसिएट पार्टनर एसईपीएल मेवाड़ होंडा से निदेशक विकास मीणा, जीएम संतोष और मैनेजर अजय भी समारोह में शामिल हुए। प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह यादव, अध्यक्ष जितेश श्रीमाली और सचिव डॉ. उपेंद्र रावल उपस्थित रहे। प्रिंट मीडिया पार्टनर अगम्य मीडिया न्यूज़ से संस्थापक एवं प्रधान संपादक विप्लव कुमार जैन, वेन्यू पार्टनर तथास्तु हेरिटेज रिसॉर्ट से जीएम अनिल जांगिड़ तथा प्रोडक्शन पार्टनर 18 कलर्स प्रोडक्शन हाउस से विनोद लोहार और हितेश जोशी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रेडियो सिटी की आरजे रिया और आरजे यशस्वी ने किया। अंत में स्टेशन हेड यामिनी शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थानों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह ने शिक्षा जगत की उपलब्धियों को मंच देने के साथ यह संदेश भी दिया कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।